रामकथा से मनुष्य में आता है संस्कार
मोतिहरी। बिहार जागृति संकल्प के तत्वावधान में पुरानी बाजार स्थित साई मंदिर के पास महावीरी अखाड़ा में
मोतिहरी। बिहार जागृति संकल्प के तत्वावधान में पुरानी बाजार स्थित साई मंदिर के पास महावीरी अखाड़ा में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा प्रेम महायज्ञ रविवार से शुरू हुआ। कथा के पहले दिन कलश यात्रा व शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए। पुरानी बाजार से कलश यात्रा व मनमोहक शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मध्य विद्यालय चौक, मलंग चौक, डाकबंगला चौक, गांधीनगर चौक होते हुए बूढी गंडक की की उपधारा रतिया नदी के तट पर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य नवलेश तिवारी के नेतृत्व में जलबोझी कराया गया। इसके बाद पुन: कलश सह शोभायात्रा पुरानी बाजार स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंची। जलयात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकी के साथ बच्चियों द्वारा भारत माता की विहंगम प्रस्तुति की गई। श्रीराम कथा व संगीतमय प्रस्तुति उत्तराखंड से आई कथा वाचिका हिमसुता ज्योत्सना पांडेय द्वारा दी जाएगी। कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने कहा कि रामकथा मनुष्य को सत्य व नीति पर चलने की राह दिखाता है। कथा सुनने से मनुष्य में संस्कार व आत्मबल आता है। मौके पर बिहार जागृति संकल्प व आयोजन समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह, यजमान गुड्डू प्रसाद, मुखिया दीनानाथ प्रसाद, व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष उमेश चंद्र श्रीकांता, प्रो. वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. राजू सिंह, सचिव रोहित डालमिया, प्रमोद गुप्ता, सुरेश प्रसाद, डॉ. सुरेश सिंह, त्रिपुरारी गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद साहू, सरपंच मनीष कुमार पांडेय, सोमेश तिवारी, चंद्रिका प्रसाद सिंह, बासुदेव दास, यादव, सुमन कुमार सिंह, लक्ष्मण गुप्ता, मोहित डालमिया, कृष्ण मोहन पांडेय, दीनानाथ तिवारी, अकिद्र सिंह, दीनानाथ सिंह, सुरेश दास, अनील गुप्ता, मुन्ना महाजन, परमहंस कुमार सिंह, अनुराग केडिया, निरंजन शर्मा, जितेंद्र बिहारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।