चुनाव में महागठबंधन भाजपा प्रत्याशी को देगा पटखनी : राजन
जिस प्रकार कुश्ती के मैदान में एक पहलवान दूसरे को पटखनी देता है उसी प्रकार आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन भाजपा प्रत्याशी को पटखनी देगा।
मोतिहारी । जिस प्रकार कुश्ती के मैदान में एक पहलवान दूसरे को पटखनी देता है उसी प्रकार आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन भाजपा प्रत्याशी को पटखनी देगा। उक्त बातें रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के डैनिया टोला संघटवा माई स्थान के समीप आयोजित दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान पूर्व विधायक सह राजद नेता राजन तिवारी ने गुरुवार को कहा। उन्होंने कहा कि कुश्ती का खेल प्राचीन सभ्यता व संस्कृति की स्मृति दिलाता रहता है। इसका आयोजन होते रहना चाहिए। जिसे की यह विलुप्त नहीं हो सके। दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक श्री तिवारी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की। प्रतियोगिता में पहुंचे प्रतिभागी पहलवानों को बारी-बारी से प्रखंड प्रमुख पति प्रेमचंद यादव , सुगौली विधानसभा पूर्व प्रत्यासी ओमप्रकाश चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया पति संजय पाण्डे, मुखिया कृष्ण ¨सह, मो. शौकत अली ने हाथ मिलवाया। दंगल में असलम खलीफा धनगढ़वा, गहमा कुमार रामनगर, मुकेश यादव गोपालगंज, मनोज कुमार व्रिजनारायण यादव, मनु कुमार, सुनील साह, अंगद यादव, सुजीत कुमार, अनिल कुमार, मिठू कुमार ने दावे पेच आजमाएं । मौके पर ब्रजेश झा, रामप्रकाश यादव, बबलू ¨सह, युवा राजद मुकेश यादव, पूर्व मुखिया जुवाल यादव, बाबा सुमन दास, व्रजेश ¨सह, पंकज लोचन मिश्रा, उज्वल ¨सह, राणा मनोज ¨सह, किसानश्री सुबोध कुमार, उप मुखिया, संजय पाण्डे, सेख बेचू, मुना ¨सह, मोतीलाल यादव, अफरोज खान लोकप्रिय संगीत निदेशक लक्की कुमार, मो. मूसा, नसीबुल हक, राजन राय, मो. कमरूद्दीन, विशाल ¨सह, उप मुखिया मनोज यादव, अनुराग तिवारी आदि उपस्थित थे।