बारिश ने तोड़ी मक्का किसानों की कमर
मोतिहारी । प्रखंड क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउ
मोतिहारी । प्रखंड क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन झेल रहे किसानों पर आफत की बारिश हुई है। बारिश से आंशिक क्षति हुई थी, लेकिन बाद में लगातार हो रही बारिश ने किसानों पर कहर ढा दिया। आंधी के साथ ही तेज बारिश ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। खेतों में मक्के की फसल जमींदोज हो गई है। खेतों में काट कर सूखने के लिए छोड़े गए मक्का भींग गए हैं। मक्का के पौधे क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी बारिश से किसानों की फसल में व्यापक क्षति होने से किसान चिन्तित है। किसानों द्वारा सुखाने हेतु खलिहान में रखे मक्का में पानी लगने से उसका दाना खराब हो रहा है। एक तो पिछले वर्ष से मक्का की कीमत कम है। उस पर दाना में पानी लगाने से दाना खराब होने से वह भी कीमत न मिलने की संभावना देख किसान चितित हैं। बारिश की वजह से मक्का तैयार होने के बाद उसकी सुखाई बाधित है। किसान रामचंद्र साह व सुरेश कुमार जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन से रोजी-रोटी पर संकट चल ही रहा है। फसलों की बर्बादी से किसान तबाह हो गए हैं। वही लगातार बारिश ने किसानों को कहीं का नहीं छोड़ा है। किसानों को प्रकृति की मार झेलनी पड़ रही है।