छात्रा पर एसिड अटैक के विरोध में प्रदर्शन
नेपाल के पर्सा जिला वीरगंज में शनिवार को नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। ई. ओमप्रकाश सर्राफ राजपा महिला संगठन रंभा मिश्रा मिराज आलम शेख मुन्ना के नेतृत्व में लोगों ने घंटा घर चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 01:11 AM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 06:32 AM (IST)
रक्सौल । नेपाल के पर्सा जिला वीरगंज में शनिवार को नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। ई. ओमप्रकाश सर्राफ, राजपा महिला संगठन रंभा मिश्रा, मिराज आलम, शेख मुन्ना के नेतृत्व में लोगों ने घंटा घर चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। इसके उपरांत नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा कर नारी सुरक्षा देश की सुरक्षा के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपितों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने की मांग कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें