विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर से पूजा के बाद लौट रहे पंडित और नाई की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

By Ajay K. Pandey Edited By: Ajit kumar
Published: Thu, 07 May 2026 11:36 AM (IST)

मुजफ्फरपुर से पूजा कर लौट रहे एक पंडित और नाई की पूर्वी चंपारण में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो ...और पढ़ें

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। 

जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। मुजफ्फरपुर से पूजा कराकर लौट रहे पंडित और नाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्वजन ने सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दोनों लोग बुधवार रात मुजफ्फरपुर में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह लौटने के दौरान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव स्थित भारतमाला सड़क पर हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शवों को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। परिजन दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।