Move to Jagran APP

President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू को एनडीए प्रत्‍याशी बनाए जाने पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री के इस फैसले की सराहना की है। उन्‍होंने कहा है कि एक आदिवासी महिला का देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाना खुशी की बात है।

By Bihar News NetworkEdited By: Published: Thu, 23 Jun 2022 03:59 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jun 2022 03:59 PM (IST)
President Election 2022: द्रौपदी मुर्मू को एनडीए प्रत्‍याशी बनाए जाने पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू। फाइल तस्‍वीर।

पटना। गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला व झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए (NDA) का उम्मीदवार बनाये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सराहना की है। उन्होंने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा है कि एक आदिवासी महिला का देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है।

loksabha election banner

ओडिशा में मंत्री व झारखंड की राज्‍यपाल रहीं हैं द्रौपदी मुर्मू

विदित हो कि ओडिशा की रहने वाली मुर्मू ओडिशा सरकार में मंत्री के रूप मे अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर चुकी हैं। इसके बाद झारखंड की राज्यपाल के रूप में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही।

सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेन्द्र मोदी को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई अपनी बातचीत का विवरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी इसके लिए धन्यवाद दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.