सरदार पटेल की जयंती पर निकली प्रभातफेरी
मोतिहारी। तुरकौलिया प्रखंड के विद्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई। क्विज प्रतियोगिता के साथ पटेल की जीवन चरित्र को बच्चों के बीच बताया गया।
मोतिहारी। तुरकौलिया प्रखंड के विद्यालयों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई। क्विज प्रतियोगिता के साथ पटेल की जीवन चरित्र को बच्चों के बीच बताया गया। मध्य विद्यालय बालक तुरकौलिया में वीरेंद्र कुमार, इमरान अहमद, मनोज कुमार चौधरी, राजकिशोर राम, विनोद पंडित आदि ने पटेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
याद की गईं इंदिरा गांधी व पटेल
मधुबन, संस : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर पांडे ने किया । मौके पर शत्रुघ्न सिंह, प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिंह, अहमद अली, महेश प्रसाद गुप्ता, रामबाबू सिंह विजय कुमार यादव, रामबरण राम आदि लोग मौजूद थे। मेहसी : सत्याश्रम में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर याद किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नईम खान, सत्यदेव राय आर्य, राजेन्द्र राय, बबिता रानी गुप्ता, अकबरी खातून, आमना खातून, तनवीर कुरैशी, जकी अहमद, समी अहमद, नजरे आलम, राजकिशोर सिंह, जगरनाथ सहनी, चंदेश्वर पांडेय, चांद अंसारी, अब्दुल बारीक समेत अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।