पीएम के नेतृत्व में दी जाएगी सर्जिकल स्ट्राइक से बड़ी श्रद्धांजलि : राधामोहन
मोतिहारी। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि जो सत्याग्रही हैं वे कभी ¨हसक
मोतिहारी। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि जो सत्याग्रही हैं वे कभी ¨हसक नहीं हो सकते। लेकिन, जब देश की सुरक्षा और आत्मसम्मान का मामला हो तो हमारे सैनिक पीछे हटने वाले नहीं हैं। पुलवामा की घटना काफी दुखद और मर्माहत करने वाली है। हम वीर शहीद सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। चाहे वो पाकिस्तान हो या चीन हमारे एक सैनिक दस पर भारी हैं। हमने सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है और आगे भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक से बड़ी श्रद्धांजलि देंगे। श्री ¨सह नगर भवन में आयोजित पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सैनिकों की श्रद्धाजंलि सभा में परवर्तित विचार संगोष्ठी समारोह में कही। अध्यक्षता महात्मा गांधी चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष चन्द्रभूषण पांडेय, व संचालन डॉ. लालबाबू प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार हरवीर ¨सह ने कहा कि पुलवामा की घटना काफी दुखद है। हम वीर सैनिकों के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं। गांधी जी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना आज भी प्रासंगिक है। चाहे कितना भी ग्लोबलाइजेशन की बात की जाए ग्राम स्वराज के मजबूत हुए बिना समग्र विकास संभव नहीं। समावेशी विकास के बिना वास्तविक विकास की बातें बेबुनियाद हैं। गांव व किसान मजबूत होंगे तभी राष्ट्र मजबूत होगा। कार्यक्रम के अंत में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जिला प्रवक्ता प्रकाश अस्थाना, उप मुख्य पार्षद नगर परिषद रविभूषण श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा, सह संयोजक बुद्धिजीवी मोर्चा भाजपा डॉ. अरुण कुमार, मीडिया प्रमुख मोतिहारी लोकसभा भाजपा गुलरे•ा शह•ाद, जिला मंत्री भाजपा विनोद कुमार, मीडिया प्रभारी राजा ठाकुर, नगर अध्यक्ष भाजपा उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।