विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी में 'सेल्फी विद मोदी जी' की मची धूम, दीनदयाल भवन में लगी पीएम की सिलिकॉन प्रतिमा

By Satyendra JhaEdited By: Ajit kumar
Published: Wed, 16 Sep 2026 02:50 PM (IST)

मोतिहारी के दीनदयाल भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक जीवंत सिलिकॉन प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा स्थानीय ...और पढ़ें

प्रतिमा इन दिनों स्थानीय लोगों और समर्थकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

प्रतिमा इन दिनों स्थानीय लोगों और समर्थकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। PM Modi Silicon Statue: जिले के मोतिहारी में 'सेल्फी विद मोदी जी' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

चरखा पार्क के पीछे नवनिर्मित दीनदयाल भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सिलिकॉन प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा इन दिनों स्थानीय लोगों और समर्थकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

साकार दिखती है प्रतिमा

सिलिकॉन से निर्मित इस प्रतिमा को इतने जीवंत रूप में तैयार किया गया है कि पहली नजर में यह बिल्कुल वास्तविक प्रतीत होती है। प्रतिमा को देखकर लोगों को प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और उनके सार्वजनिक जीवन की झलक महसूस हो रही है। लोग इस खास पल को अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।

युवाओं में खासा उत्साह

प्रतिमा के सामने पहुंचने वाले लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। युवाओं के साथ-साथ हर आयु वर्ग के लोग यहां पहुंचकर 'सेल्फी विद मोदी जी' अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। दीनदयाल भवन में रोजाना बड़ी संख्या में समर्थक और आम नागरिक सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

सांसद ने की अपील

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि यह अनुभव प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और देश के विकास संकल्पों को करीब से महसूस कराने का अवसर देता है। आयोजकों ने आम नागरिकों से भी दीनदयाल भवन पहुंचकर प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने की अपील की है।

जनसेवा का संदेश

चरखा पार्क के पास स्थित इस भवन में प्रतिमा के साथ तस्वीर लेने को लेकर हर तरफ चर्चा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़े संदेश को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।