पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, मोतिहारी की मोतीझील 25 हजार दीपों से जगमगाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मोतिहारी के मोतीझील तट पर भव्य ...और पढ़ें

सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुरुवार शाम मोतिहारी का मोतीझील तट हजारों दीपों से जगमगा उठा।
जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। PM Modi Public Life 25 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। '
सेवा संकल्प अभियान' के तहत गुरुवार शाम मोतिहारी का मोतीझील तट हजारों दीपों से जगमगा उठा। अटल पथ (मरीन ड्राइव) पर आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में 25 हजार दीप प्रज्वलित किए गए।
शाम छह बजे दीपोत्सव
शाम छह बजे एक साथ हजारों दीपों के प्रज्वलित होते ही मोतीझील का किनारा अद्भुत रोशनी से नहा उठा। इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित है।
राधा मोहन सिंह का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोतिहारी की जनता का यह प्रेम अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि ये 25 हजार दीप केवल रोशनी नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, विश्वास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रतीक हैं।
संयोग ने बनाया खास
सांसद ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर ही प्रधानमंत्री का जन्मदिन होना इस आयोजन को और विशेष बनाता है। उन्होंने रेखांकित किया कि बीते 25 वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास में ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं।
इस अवसर पर उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, राजीव भारद्वाज, अखिलेश सिंह, प्रकाश अस्थाना, मनोज पासवान, सुधांशु रंजन, योगेंद्र प्रसाद, मार्तण्ड नारायण सिंह, विनोद कुशवाहा, साजिद रजा, संजीव सिंह, गुलरेज शहजाद, सुधीर गुप्ता, पंकज सिन्हा, ऋषभ झा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
