विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में 2208 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, कंटेनर चालक गिरफ्तार, डिलीवरी लेने वाले की तलाश

Published: Sat, 05 Sep 2026 06:04 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में उत्पाद विभाग ने 2208 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त कर एक कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

चालक हरियाणा से कटे-फटे कपड़ों के बंडल के अंदर शराब छिपाकर ला रहा था।

चालक हरियाणा से कटे-फटे कपड़ों के बंडल के अंदर शराब छिपाकर ला रहा था।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र के हरपुर तीन मुहानी के पास शनिवार सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई कर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की।

टीम ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल कंटेनर और एक कार को भी जब्त किया है। उत्पाद निरीक्षक इमरान अंसारी के अनुसार, दोनों वाहनों की तलाशी में 247 कार्टन में करीब 2208 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।

मौके से कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान हरियाणा के पानीपत जिले के माडल टाउन थाना क्षेत्र स्थित कावेरी रोड कच्चा फाटक, हरी नगर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।

चालक हरियाणा से कटे-फटे कपड़ों के बंडल के अंदर शराब छिपाकर ला रहा था।

पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब की डिलीवरी पीपराकोठी में बाबा पंडित नामक व्यक्ति को देनी थी। इसी क्रम में हरपुर तीन मुहानी के पास कंटेनर रोककर कार में शराब अनलोड की जा रही थी।

सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी कर कार्रवाई की।

छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक इमरान अंसारी के अलावा संतोष कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने शराब समेत दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ के आधार पर पुलिस और उत्पाद विभाग शराब की डिलीवरी लेने वाले बाबा पंडित की तलाश में जुटे हैं।

मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी पूछताछ की जा रही है।