पीपरा विधायक व उनकी पत्नी दोनों करते हैं छठ
पीपरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्यामबाबू यादव लोक आस्था के महापर्व छठ की पूजा पूरे विधि-विधान से बीते सात वर्षों से करते आ रहे है।
मोतिहारी। पीपरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्यामबाबू यादव लोक आस्था के महापर्व छठ की पूजा पूरे विधि-विधान से बीते सात वर्षों से करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी कलावती देवी बीते दस वर्षों से छठ पूजा कर रही हैं। इस बीच उनके मन में भी माता की आस्था जगी और उन्होंने पत्नी के साथ छठ करना शुरू कर दिया। विधायक श्री यादव करते हैं कि उनकी आस्था छठी माई में है और समाज में जागरूकता के उद्देश्य से उन्होंने छठ पूजा करना शुरू किया। बताया कि चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरूआत रविवार को उन्होंने नहाय खाय से की और क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद के लिए क्षेत्र में निकल पड़े। नहाय खाए के साथ वे और उनका परिवार खरना के अनुष्ठान में जुट गया है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान उनके यहां कोशी भी भरी जाती है। इस अनुष्ठान में पूरा परिवार श्रद्धा भाव से अपना-अपना सहयोग करते हैं।