लॉकडाउन में पुलिस की सेवा भावना से अवगत हो रहे लोग
मोतिहारी। लॉकडाउन में लोग अपने घरों में है पताही प्रखंड में सामाजिक संगठनों पुलिस व प्रशासन के द्वारा लगातार जरूरतमंद व गरीब लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
मोतिहारी। लॉकडाउन में लोग अपने घरों में है, पताही प्रखंड में सामाजिक संगठनों, पुलिस व प्रशासन के द्वारा लगातार जरूरतमंद व गरीब लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है। समाज के लोग लॉकडकाउन में पुलिस की सेवा भावना से भी अवगत हो रहे है। गुरुवार को थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद के नेतृत्व में समाजसेवी मुखिया कृष्णमोहन सिंह व अन्य के द्वारा समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान पताही पंचायत के विभिन्न गांव के 150 से अधिक गरीब व जरूरतमंद परिवार के बीच चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, तेल, बिस्कुट, सोयाबीन के बने राहत पैकेट का वितरण किया गया। थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज के संपन्न लोगों को आगे आने की जरूरत है। इस विपदा की घड़ी में मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैं। वितरण के दौरान शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा गया। वहीं समाजसेवी सह मुखिया कृष्णमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस और डॉक्टर इस महामारी से निपटने व लोगों को सुरक्षित बचाने में योद्धा के रूप में उभर कर पूरे देश में सामने आयी हैं। मौके पर अरुण मिश्र, आलोक कुमार सिंह, अनिल सिंह, दरोगा सुजीत सिंह, सुनील सिंह, बिरसा उरांव, जमादार शिवजालिद्र सिंह, एसएन दास सहित कई अन्य मौजूद थे।