पताही-सुगापीपर सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ, ग्रामीण कार्य मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी
Bihar Assembly News: पूर्वी चंपारण में पताही से सुगापीपर तक 8.1 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया ...और पढ़ें

सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। फाइल फोटो
संवाद सहयोगी, पताही (पूर्वी चंपारण)। Patahi Sugapiper Road: जिले के पताही प्रखंड वासियों के लिए एक बेहद राहत भरी और अच्छी खबर सामने आई है।
प्रखंड के पताही से कोदरिया होते हुए सुगापीपर तक जाने वाली 8.1 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है।
प्राक्कलन हुआ तैयार
ग्रामीण कार्य विभाग ने इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी कार्ययोजना तथा प्राक्कलन तैयार कर लिया है।
विधानसभा में उठा मुद्दा
बिहार विधानसभा सत्र के दौरान चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी गई।
मंत्री ने दिया जवाब
ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने सदन में बताया कि पताही के जदयू चौक से कोदरिया-सुगापीपर मार्ग का प्राक्कलन बन चुका है।
मंत्री के अनुसार ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण प्रबंधन कार्यक्रम के तहत फंड उपलब्ध होते ही प्राथमिकता के आधार पर निर्माण शुरू होगा।
जर्जर सड़क से परेशानी
बता दें कि पताही से कोदरिया और सुगापीपर होते हुए शिवहर जाने वाला यह प्रमुख मार्ग लंबे समय से जर्जर हाल में था।
सड़क के बेहद खराब होने से स्थानीय लोगों, किसानों, छात्रों और दैनिक वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
इस सड़क के चौड़ीकरण से पूर्वी चंपारण और शिवहर जिले के बीच सीधी कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी।
