अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान को नहीं पहुंचे पंसस, बची प्रमुख की कुर्सी
मोतिहारी। सुगौली प्रखंड प्रमुख रीता देवी की कुर्सी बच गई। प्रखंड के सभागार में शुक्रवार को प्रमुख के खिलाफ लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान के लिए पंसस लालबाबू सहनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
मोतिहारी। सुगौली प्रखंड प्रमुख रीता देवी की कुर्सी बच गई। प्रखंड के सभागार में शुक्रवार को प्रमुख के खिलाफ लगे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान के लिए पंसस लालबाबू सहनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक 11 बजे से शरू हुई और 12 बजकर 15 मिनट पर खत्म कर दी गई। बैठक में प्रखंड प्रमुख व एक पंसस के अलावा कोई भी उपस्थित नहीं हुआ। बैठक में बीडीओ सरोज कुमार बैठा, जीपीएस विकास कुमार, एएसआई पंकज कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे। पुन: प्रमुख पद पर काबिज होने पर सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अंगद चौरसिया, मुखिया अवधेश कुशवाहा, प्रभाकर मिश्र, महेश सहनी, राजेश्वर ठाकुर, बुचुन तिवारी, शंभु साह, मो. जैतुल्लाह, ललित सहनी, संपत साह, एकराम हुसैन, चुनचुन सिंह, मो. जमालुदीन, कौशल सिंह, संतोष जायसवाल, सोनू गुप्ता आदि शामिल हैं।