Move to Jagran APP

East Champaran: डॉ. संजय जायसवाल ने कहा-समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे पंडित काशी तिवारी

East Champaran पंडित काशी तिवारी स्मृति पर्व के पहले दिन पंचायत के वार्ड सदस्यों व बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। डॉ. संजय जायसवाल ने कहा -वार्ड सदस्यों को इसलिए सम्मानित किया गया ताकि वह अपने कर्तव्य का सही तरीके से निर्वहन करें।

By Laxmikant TripathiEdited By: Dharmendra Kumar SinghPublished: Fri, 25 Nov 2022 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2022 11:38 PM (IST)
East Champaran: डॉ. संजय जायसवाल ने कहा-समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे पंडित काशी तिवारी
पंडित काशी तिवारी स्मृति पर्व में शामिल होने पहुंचे डॉ. संजय जायसवाल व अन्‍य। फोटो-जागरण

पूर्वी चंपारण (आदापुर), संस.। आदापुर विभूति पंडित काशी तिवारी स्मृति पर्व के दूसरे दिन समापन के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने श्रद्धांजलि दी। डॉ. जायसवाल ने श्रद्धांजलि कहा कि आदापुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित काशी तिवारी भाजपा में रहते हुए भी समाज के हर दल व हर वर्ग को साथ लेकर चलते थे। सामाजिक मुद्दों पर काम करते थे। वह समाज के हर वर्ग को भाजपा के लिए साथ लेकर चलते थे। डॉ. जायसवाल ने कहा कि उनके स्मृति पर्व के पहले दिन पंचायत के वार्ड सदस्यों व बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। वार्ड सदस्यों को इसलिए सम्मानित किया गया ताकि वह अपने कर्तव्य का सही तरह से निर्वहन करें। जैसे पंडित काशी तिवारी अपने जीवन में करते रहते थे।

loksabha election banner

आजीवन भाजपा से जुड़े रहे

इससे पहले स्मृति पर्व के प्रथम दिन वरीय नागरिकों को महर्षि दधीचि सम्मान से सम्मानित किया गया।‌ मूर्तियां पंचायत के वार्ड सदस्यों को काशी तिवारी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।‌ स्मृति पर्व के पहले दिन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि समाजसेवी पंडित काशी तिवारी सर्वदलीय व्यक्ति थे। भले ही वे आजीवन भाजपा से जुड़े रहे। लेकिन आदापुर प्रखंड क्षेत्र में सर्वदलीय बनकर लोगों की सेवा करते रहे। अपने जीवन काल में उन्होंने महादलित बस्ती के बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाने के लिए एक विद्यालय की स्थापना कराए। उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद ने कही। वे गम्हरिया खुर्द गांव में आयोजित चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित स्मतिपर्व के मौके पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। साथ ही यह कार्यक्रम हमारे समाज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। हमें भी अपने पूर्वजों का इसी तरह सम्मान करना चाहिए।

श्रद्धांजलि सभा में जुटे दिग्गज नेता

वहीं इस श्रद्धांजलि सभा को प्रखंड क्षेत्र के सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रखंड अध्यक्ष सहित प्रबुद्धजनों ने संबोधित किया। वहीं इस अवसर पर पहुंचे विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराया। साथ ही कहा कि उनके गांव से गुजरने वाली ग्रामीण सड़क को पथ निर्माण विभाग को भेजा जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित गम्हरिया पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि गांव एवं समाज के विकास के लिए बेहतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के बुजुर्गों को महर्षि दधिचि सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुरेश प्रसाद ने किया।

इनकी रही भागीदारी 

वहीं अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह ने की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लालबाबू सिंह, सांसद प्रतिनिधि अशोक पाण्डेय, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष रामशब्द सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोईनुद्दीन आलम, रमेन्द्र कुशवाहा, पूर्व उप प्रमुख रामजीवन बैठा, राजेश्वर सिंह, दशई पासवान, परमानंद सहनी, नितेश पटेल, देवचन्द्र यादव, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि रमेश सिंह, पूर्व मुखिया शफी अहमद, बीके पूर्णिमा, बहन कलिता, राणा सिंह, देवीलाल पटेल अजीत कुमार, हिरालाल प्रसाद, व संजय तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं महर्षि दधिची सम्मान से शिव राउत , अंचित राम , हरिलाल बैठा व ढोडा मियां सहित दर्जनों लोगों सम्मानित किया गया। साथ ही पंडित काशी तिवारी सेवा सम्मान से उप मुखिया अफरोज आलम, श्रीकांत महतो, कृपानंदन कुमार व रत्नेश कुमार सहित सभी वार्ड सदस्यो व हेल्थ एण्ड वेल्नेश के प्रभारी सरिता यादव को सम्मानित किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक पांडेय, विधायक प्रतिनिधि लालबाबू सिंह, पूर्व उपप्रमुख रामजीवन बैठा, भाजपा नेता नितेश पटेल, राजेश खन्ना, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, वरुण कुमार ,नगीना राउत, लवकुश ठाकुर ,भैरो राय, भाजपा नेता पवन कुशवाहा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.