Move to Jagran APP

पंचायत उप चुनाव के परिणाम घोषित, जीत पर जश्न

जिले के कई प्रखंडों में हुए पंचायत उपचुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर ली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Jul 2018 04:52 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jul 2018 04:52 PM (IST)
पंचायत उप चुनाव के परिणाम घोषित, जीत पर जश्न
पंचायत उप चुनाव के परिणाम घोषित, जीत पर जश्न

मोतिहारी। जिले के कई प्रखंडों में हुए पंचायत उपचुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मंगलवार को सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती प्रारंभ की गई। मतगणना के समाप्त होने के बाद परिणाम की घोषणा करते हुए निर्वाची पदाधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। जीत के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया व कई जगहों पर जुलूस भी निकाला।

loksabha election banner

तेतरिया प्रखंड के कोठिया पंचायत में मुखिया के वोटों की गिनती में पूनम देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बासुदेव राम को 1232 मतों के अंतर से शिकस्त दी। वहीं पुनास पंचायत के वार्ड तीन के सदस्य पर ललिता देवी ने बाजी मारी है। जीत के बाद समर्थको ने रंग -गुलाल उड़ाए व जुलूस निकाला। पूनम को कुल 2994 व वासुदेव राम को 1762 मत मिले। जीत के बाद नवनिर्वाचित मुखिया पूनम देवी ने भगवानपुर, सीरौली व कोठिया की जनता को बधाई देते हुए हर सुख मे साथ रहने की बात कही। उनकी जीत पर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, ¨वदा सहनी, बतहू प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, राम परिक्षण सहनी, चन्द्रशेखर कुशवाहा, मेघलाल प्रसाद, डॉ. शंभू प्रसाद, मदन चौरसिया, विकास राय, भोला राम, दिनेश राम, नारायण भरत, चंदेश्वर समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।

उत्तरी मधुबनी पंचायत के उप चुनाव में मुखिया पद पर चंदा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जंगबहादुर ¨सह को 999 मतों से पराजित किया। यहां मुखिया पद के लिए छह प्रत्याशी ने मैदान में थे। वर्ष 2016 में रामध्यान दुबे ने मुखिया पद पर जीत दर्ज कराई थी। लंबी बीमारी के बाद एक वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया। तब से उनके पुत्र उप मुखिया प्रभाकर दुबे को मुखिया का प्रभार था। उनकी मौत के बाद जब उप चुनाव की घोषणा हुई तो उनकी पुत्र बधू चंदा देवी पति रविशंकर दुबे ने पर्चा भर चुनाव लड़ा, जिसमें पंचायत वासियों का आपार समर्थन मिला और उनकी जीत हुई। प्रमाण पत्र लेने के बाद मुखिया चंदा देवी ने कहा कि ससुर के अधूरे सपने को वह पूरा करने का प्रयास करेंगी। पंचायत का विकास करना ही उनका असली सेवा होगा। उन्होंने पंचायत वासियों को जीत की बधाई दी।जबकि पंचायत के वार्ड 14 से वार्ड सदस्य के पद पर शशि महतो व पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के वार्ड 13 से जितेंद्र पासवान ने जीत हासिल की। सभी जीते उम्मीदवारों को बीडीओ सह प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी बलवंत कुमार पाण्डेय ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। मतगणना कार्य को सफल बनाने में एआरओ सतीश चन्द्रा, एमओ सनोज कुमार, पीओ कुमार सुमित, बीआरपी भोली मंडल, अभिषेक पाण्डेय लगे थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान अरेराज इंस्पेक्टर राणा रणधीर, थानाध्यक्ष चंदन कुमार,दरोगा रामएकबाली राय व महिला व पुरुष पुलिस बल के जवान संभाले हुए थे।

मेहसी जिला परिषद 57 के लिए हुए उपचुनाव में शंभू दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवकुमार चौधरी को 556 मतों से पराजित किया। उन्हें कुल 6384 मत और शिवकुमार चौधरी को 5828 मत प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार रजक की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ संजय ¨सह ने विजयी होने का प्रमाण पत्र हस्तगत कराया। मौके पर डीएसपी शैलेन्द्र कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अवर निर्वाचन पदधिकारी चकिया संजय कुमार, बीडीओ गौरी कुमारी, सीओ रणधीर प्रसाद, एलईओ सुनीता कुमारी मौजूद थी। वही हरपुरनाग पंचायत के वार्ड संख्या 05 से रंजीत कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मालती देवी को 101 वोटों से पराजित किया। इन्हें कुल 179 व प्रतिद्वंदी को 78 मत प्राप्त हुए। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गौरी कुमारी ने प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर विजय जुलूस निकाला गया व नवनिर्वाचित पार्षद ने चुनाव क्षेत्र में जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद भी लिया। बधाई देने वालो में मुखिया अजय कुमार यादव, नौजवान सभा के पूर्व प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य दिनेश प्रसाद, डॉ संदीप कुमार, शैलेन्द्र कुमार, फजले अहमद, जलंधर यादव, विजय कुमार सहित अन्य शामिल थे।

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में बिजबनी उत्तरी पंचायत में सरपंच पद के लिए हुए मतदान की मतगणना मंगलवार को कड़ी पुलिस चौकसी के बीच हुई। जिसमें भरत प्रसाद चौरसिया ने 1840 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी माझी साह को 1315 मतों से हराया। प्रमाण पत्र बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आशुतोष आनंद ने दिया। मौके पर पर्यवेक्षक सह लोक कल्याण शिकायत निवारण पदाधिकारी सिकरहना शिवशंकर पासवान सहित कई अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.