मानद उपाधि से सम्मानित हुए पद्मश्री डॉ. पाठक
कामेश्वर ¨सह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के छठे दीक्षा समारोह में सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक पद्मश्री डॉ. ¨वदेश्वर पाठक को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
दरभंगा। कामेश्वर ¨सह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के छठे दीक्षा समारोह में सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक पद्मश्री डॉ. ¨वदेश्वर पाठक को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राज्यपाल के हाथों प्रदान किया गया। इसके अलावा तीन अन्य विशिष्ट व्यक्तित्व को मानद उपाधि की घोषणा की गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे समारोह में शामिल नहीं हो सके। उनमें राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. हरिहर झा, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पूर्व ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णचंद्र द्विवेदी व कामेश्वर ¨सह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. मुनीश्वर झा के नाम शामिल हैं।