हिदू व मुसलमान नहीं, देश का संविधान खतरे में : कांग्रेस
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा है कि देश में जिस प्रकार की बदइंतजामी बढ़ती जा रही है वैसी परिस्थिति में हिदू और मुसलमान से ज्यादा संविधान को खतरा है।
मोतिहारी । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा है कि देश में जिस प्रकार की बदइंतजामी बढ़ती जा रही है, वैसी परिस्थिति में हिदू और मुसलमान से ज्यादा संविधान को खतरा है। इसलिए सबसे पहले इसे बचाना होगा और केंद्र की भाजपाई सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। वे पार्टी के 135वें स्थापना दिवस पर शनिवार को संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने बंजरिया पंडाल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। फिर मार्च का नेतृत्व किया। कांग्रेस कार्यालय से शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पदयात्रा सह मार्च गांधी स्मारक पहुंचा। श्री शुक्ल ने कहा कि मौजूदा दौर में गांधी, आंबेडकर, नेहरू आदि की नीति व सिद्धांत पर चलकर संविधान की सुरक्षा का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं को लेना चाहिए। वरना आनेवाली पीढ़ी कभी क्षमा नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र की विषम परिस्थिति में एकता बनाये रखने पर बल दिया। मौके पर प्रो. विजय शंकर पांडेय, ई. तनवीर खां, अधिवक्ता सह वरीय कांग्रेसी विनय कुमार सिंह, बच्ची पांडेय, मुनमुन जायसवाल, कमलेश्वर गुप्ता, अरूण प्रकाश पांडेय, सुग्रीव तिवारी, अनवर आलम अंसारी, बिट्टू यादव, आमीर जावेद, नयाज खां, रमेश श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, राजकुमार यादव, कुंदन तिवारी, परशुराम पांडेय, बिदेश्वरी सिंह, एजाज अहमद, अशरफ अली, सलमान कौशर, राय राहुल शर्मा, ऋषि सिंह, धनंजय तिवारी, रमेश सहनी, रंजन शर्मा, अजीत श्रीवास्तव, मोहन सिंह, महम्मद मुन्ना, गोलू सिंह, दिलनवाज आदि मौजूद थे।