कटहां लोकनाथपुर में हिसक झड़प, आधा दर्जन जख्मी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटहां लोकनाथपुर गांव में बुधवार की शाम पूर्व से चली आ रही भूमि विवाद में हिसक झड़प में छह लोग जख्मी हो गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 01:06 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 01:06 AM (IST)
मोतिहारी । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कटहां लोकनाथपुर गांव में बुधवार की शाम पूर्व से चली आ रही भूमि विवाद में हिसक झड़प में छह लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मी लोगों में शत्रुधन कुशवाहा, जनक प्रसाद कुशवाहा, भजन महतो, मनोज कुमार और सुमित्रा देवी शामिल हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया है कि सभी दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच गांव के लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर दरवाजे पर चढ़ कर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसमे सभी घायल हो गए। घायलों का समाचार लिखे जाने तक बयान दर्ज नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें