विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण के नितेश करेंगे नेशनल थांग-टा चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व, दिल्ली में प्रतियोगिता

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:01 PM (IST)

National Thang Ta Championship Delhi: पूर्वी चंपारण के अरेराज निवासी नितेश कुमार का चयन राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप के लिए हुआ ...और पढ़ें

नितेश कुमार की फाइल फोटो

नितेश कुमार की फाइल फोटो  

HighLights

  1. नितेश कुमार का राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप के लिए चयन।

  2. नालंदा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था स्वर्ण पदक।

  3. दिल्ली में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगी प्रतियोगिता।

संवाद सहयोगी, अरेराज (पूर्वी चंपारण)। Nitesh Kumar Thang Ta: पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज नगर पंचायत (वार्ड 11, बरवा) निवासी नितेश कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर की थांग-टा चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

पूर्वी चंपारण जिला थांग-टा संघ के खेल सचिव असफाक अहमद ने बताया कि नितेश 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक दिल्ली के प्रयागराज स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नालंदा में जीता था स्वर्ण

नितेश ने हाल ही में नालंदा में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय थांग-टा मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2026-27 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) हासिल किया था।

इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है। खेल सचिव ने उनकी इस उपलब्धि को जिले के लिए गर्व की बात बताया और राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतने की उम्मीद जताई है।

नितेश के राष्ट्रीय स्तर पर चयन की खबर मिलते ही अरेराज और आसपास के इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी इस सफलता पर परिजनों और खेल प्रेमियों ने प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय की कामना की।