एलएनडी कॉलेज में मनी नेताजी की जयंती
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को शहर के लक्ष्मी नारायण दुबे महाविद्यालय में नेताजी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई। इस क्रम में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मोतिहारी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुधवार को शहर के लक्ष्मी नारायण दुबे महाविद्यालय में नेताजी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई। इस क्रम में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर एलएनडी छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य कुमार, उपाध्यक्ष ऋषभ राज उर्फ राम ¨सह एवं कोषाध्यक्ष आदित्य ¨सह ने कहा कि नेताजी के साहस, त्याग और बलिदान से युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि अन्याय एवं अपराध सहना भी गलत है। इसके साथ समझौता करना भी अपराध के समान ही है। इस दिशा में नेताजी के पदचिन्हों पर चलने की कोशिश करनी चाहिए। जिला एसएफडी प्रमुख गौरभ राज, मुंशी ¨सह महाविद्यालय अध्यक्ष रिशु राज बिट्टू एवं उपाध्यक्ष ज्ञानदीप गिरी ने कहा कि धैर्य के साथ अपनी क्षमता पर भरोसा करने वाले ही आगे बढ़ते हैं। यही सीख नेताजी ने हमें दी थी। नेताजी के बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। मौके पर छात्र संघ प्रतिनिधि बृजेश कुमार, ¨प्रस राज, अभाविप कॉलेज उपाध्यक्ष अंशु कुमार ¨सह, सौरभ कुमार, शनि कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।