विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल की उद्योग मंत्री गौरी यादव ने दिया इस्तीफा गैस संकट पर बयान बना वजह

By Sanjay upadhyayEdited By: Ajit kumar
Published: Thu, 10 Sep 2026 05:30 PM (IST)

Gauri Yadav Resignation News: नेपाल की उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री गौरी कुमारी यादव ने गैस किल्लत और कालाबाजारी को ...और पढ़ें

गौरी कुमारी यादव। फाइल फोटो

गौरी कुमारी यादव। फाइल फोटो

HighLights

  1. नेपाल की उद्योग मंत्री गौरी यादव ने इस्तीफा दिया।

  2. गैस किल्लत पर उद्यमियों को ठहराया था जिम्मेदार।

  3. प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को सौंपा अपना त्यागपत्र।

जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। Nepal Political News Hindi: उद्यमियों और व्यापारियों के कारण बाजार में गैस किल्लत व कालाबाजारी का आरोप लगाकर विवादों में घिरी नेपाल की उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री गौरी कुमारी यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने गुरुवार को सिंह दरबार स्थित मंत्रिपरिषद कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को अपना त्यागपत्र सौंपा।

पद छोड़ने के दौरान भी उन्होंने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि गैस संकट के लिए उद्यमियों और व्यापारियों की गड़बड़ियां ही मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।