मुंबई पुलिस पहुंची ढाका, युवक गिरफ्तार
मुंबई की एक युवती को प्रेम में धोखा देकर भागे युवक की खोज में वहां की पुलिस बुधवार को ढाका पहुंची।
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 11:36 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 11:36 PM (IST)
मोतिहारी। मुंबई की एक युवती को प्रेम में धोखा देकर भागे युवक की खोज में वहां की पुलिस बुधवार को ढाका पहुंची। फरार पीपरा वाजिद गांव निवासी अखिलेश महतो को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस के मुताबिक अखिलेश मुंबई में नाला सोपारा थानाक्षेत्र में रहकर एक फैक्ट्री में कार्य करता था। इसी दौरान उसे एक युवती से प्रेम हो गया। सात माह की गभर्वती होने के बाद उसको छोड़कर घर भाग आया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसके घर पहुंचकर गिरफ्तारी की। ढाका थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच व न्यायालय में उपस्थिति के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें