सरकार की गीदड़ भभकी से हम डरने वाले नहीं : अशोक
मोतिहारी। मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह ने कहा है कि वे सरकार की गीदड़ भभकी से डरने वाल
मोतिहारी। मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह ने कहा है कि वे सरकार की गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। ग्राम सभा का अधिकार और मुखिया के मान-सम्मान को हम हरहाल में हासिल करके रहेंगे। श्री ¨सह रविवार को मुंशी ¨सह महाविद्यालय के सभाकक्ष में मुखिया संघ के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष कुमार मनोज ¨सह ने की। जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता अभय शर्मा कर रहे थे। सम्मेलन में प्रशासन द्वारा की गई मनरेगा योजनाओं की जांच का मुखिया संघ ने स्वागत करते हुए मांग किया कि पंचायत समिति, जिला योजना सहित सभी योजनाओं की जांच भी कराई जाए, ताकि सभी कार्यों की गुणवत्ता सामने आ सके। यह भी कहा गया कि जनसमस्याओं को लेकर प्रदेश भर में जनवरी के प्रथम सप्ताह में प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। सुप्रीम कोर्ट में अपील भी दायर किया गया है। वहीं, 7 निश्चय की राशि वार्ड समिति को ट्रांसफर करने पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। अगर राशि ट्रांसफर करने का हम पर दबाव बनाया गया तो हम न्यायालय की शरण में जाने पर मजबूर होंगे। 21 जनवरी को सरकार द्वारा आयोजित मानव श्रृखंला का बिहार के सभी मुखिया बहिष्कार करेंगे। मौके पर स¨चद्र कुमार पांडेय, अभिरंजन, अजय भास्कर चौहान, इंदू भूषण ¨सह भारती, श्रीकांत ¨सह, रंणजीत कुमार ¨सह, चुन्नु ¨सह, डा. कृष्ण प्रसाद यादव, अजीत कुमार आदि मौजूद थे।