विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी में दो ट्रकों के आमने-सामने टक्कर में उपचालक की मौत, सड़क जाम

Published: Wed, 30 Sep 2026 10:37 PM (GMT+05:30)

मोतिहारी में राज्य मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक ट्रक के उपचालक की मौके पर ...और पढ़ें

दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर। जागरण

दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर। जागरण

HighLights

  1. मोतिहारी में दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई।

  2. हादसे में एक ट्रक के उपचालक आफताब आलम की मौके पर मौत।

  3. दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। शहर के राज्य मार्ग पर चंडी माई स्थान के पास देर शाम दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में एक ट्रक के उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई।

बंजरिया के युवक की गई जान

मृतक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के जटवा गांव निवासी आफताब आलम के रूप में हुई है। बताया गया कि बेतिया की ओर से मोतिहारी आ रहे ट्रक में वह उपचालक के रूप में सवार था। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

Accident

स्कॉर्पियो से भी भिड़ा ट्रक

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों की टक्कर के बाद एक ट्रक स्कॉर्पियो से भी टकरा गया। इससे स्कॉर्पियो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

दोनों थानों की पुलिस पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही छतौनी थाना और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया और सड़क पर जुटी भीड़ को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया।

देर शाम तक लगा रहा जाम

हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोग और पुलिस जाम हटाने में जुटे रहे। समाचार प्रेषण तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई में लगी थी।