विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, मीना बाजार में वनवे और ओवरब्रिज पर यूटर्न बंद

By Satyendra JhaEdited By: Ajit kumar
Published: Thu, 17 Sep 2026 07:57 PM (IST)

Meena Bazar One Way Traffic: मोतिहारी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने नई ...और पढ़ें

मीना बाजार मेन रोड ! फोटो: जागरण

मीना बाजार मेन रोड ! फोटो: जागरण

जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Motihari Traffic Rules Update: शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।

अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत शुक्रवार यानी 18 सितंबर से मीना बाजार में वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा बलुआ ओवरब्रिज पर यू-टर्न पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मीना बाजार में वन-वे लागू

मीना बाजार मार्ग पर गांधी चौक से ज्ञान बाबू चौक तक ई-रिक्शा और टोटो के लिए एकतरफा यातायात रहेगा। ज्ञान बाबू चौक से गांधी चौक आने के लिए मरीन ड्राइव का उपयोग करना होगा। हालांकि स्थानीय व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए निजी वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा।

ओवरब्रिज के नीचे से रास्ता

कचहरी चौक से चांदमारी चौक आने-जाने वाले वाहनों को बलुआ ओवरब्रिज के नीचे से गुजरना होगा। ओवरब्रिज के ऊपर से इस दिशा में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ओवरब्रिज के दोनों ओर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।

अस्पताल के लिए तय यू-टर्न

अगरवा मोड़ से सदर अस्पताल जाने वाले वाहनों को बलुआ ओवरब्रिज के नीचे निर्धारित स्थान से यू-टर्न लेना होगा। अनधिकृत स्थान से यू-टर्न लेने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टाउन थाना चौक के निकट निर्धारित यू-टर्न का ही उपयोग करना अनिवार्य किया गया है।

अनावश्यक ओवरटेकिंग पर रोक

भीड़भाड़ वाले चौराहों और ओवरब्रिज के आसपास अनावश्यक ओवरटेकिंग पर सख्त नियंत्रण रहेगा। सड़क पर वाहन रोककर यातायात बाधित करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। मालवाहक वाहनों और ई-रिक्शा के लिए समय आधारित व्यवस्था लागू की जा सकती है।

नो-पार्किंग में होगी कार्रवाई

नगर निगम की ओर से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करने की अनुमति होगी। मुख्य सड़क, चौक, जंक्शन और यू-टर्न पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सड़क किनारे अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।