सीएम सम्राट चौधरी के मोतिहारी आगमन को लेकर बदला रूट, 24 ड्रॉप गेट और कई मार्गों पर डायवर्जन
Bihar Police Traffic Plan: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मोतिहारी आगमन को लेकर 1 से 3 सितंबर तक शहर में विशेष ...और पढ़ें

शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Motihari Traffic Diversion: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक सितंबर को मोतिहारी आगमन को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।
गांधी मैदान और प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रमों के मद्देनजर एक से तीन सितंबर तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा।
24 जगह ड्रॉप गेट
सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को सुगम बनाने के लिए शहर में 24 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश के लिए चार गेट निर्धारित किए गए हैं जिनमें सर्किट हाउस के सामने गेट संख्या नौ, सर्किट हाउस व लुंबिनी भवन के बीच गेट संख्या दस व ग्यारह तथा लुंबिनी भवन के सामने गेट संख्या बारह शामिल हैं।
वीआईपी वाहनों की पार्किंग प्रेक्षागृह परिसर और पुलिस लाइन गेट के सामने की जाएगी।
पार्किंग की अलग व्यवस्था
बड़े वाहनों की पार्किंग लुंबिनी भवन के सामने गांधी मैदान में तथा छोटे वाहनों के लिए सर्किट हाउस रोड के विपरीत मैदान में व्यवस्था की गई है।
जज कालोनी के खाली मैदान में छोटे वाहनों और पोस्ट ऑफिस ग्राउंड व उत्पाद कार्यालय परिसर में दोपहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी। बरियारपुर से कचहरी आने वाले वाहनों को छतौनी की ओर भेजा जाएगा।
इन रास्तों पर डायवर्जन
चीनी मिल और रेमसन प्लाजा की ओर से आने वाले सभी वाहन बरियारपुर की तरफ भेजे जाएंगे।
रघुनाथपुर से सदर अस्पताल व बलुआ चौक की ओर आने वाले वाहनों को चांदमारी की ओर मोड़ा जाएगा। हरदिया से आने वाले वाहन डीएवी मोड़ तथा दुर्गा चौक से चीनी मिल की ओर जाने वाले वाहन छतौनी की तरफ जाएंगे।
कचहरी के लिए छूट
बलुआ पुल से बरियारपुर जाने वाले वाहन चांदमारी, जानपुल और अवधेश चौक होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
कचहरी कार्य से जाने वाले सरकारी और निजी वाहनों को दोपहर एक बजे तक सामान्य रूप से जाने की छूट रहेगी। इसके बाद वाहन बलुआ पुल से रजिस्ट्री कार्यालय होकर जाएंगे और वापसी में रजिस्ट्री कार्यालय के पीछे से वी मार्ट होते हुए निकलेंगे।
