विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के शिलान्यास पट को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, लोगों में भारी गुस्सा

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:15 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के शिलान्यास पट को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। ...और पढ़ें

शिलान्यास पट को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

शिलान्यास पट को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Foundation Stone Vandalism Case: पूर्वी चंपारण के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए लगाए गए शिलान्यास पट को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

208 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले स्टेशन पुनर्विकास का संगमरमर का शिलापट्ट टूटे हुए हालत में मिला। इसके टुकड़े स्टेशन परिसर के समीप जमीन पर बिखरे पड़े थे।

अमृत भारत योजना के तहत चयन

बापूधाम मोतिहारी स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है। परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त 2023 को किया था। समारोह में सांसद राधा मोहन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

घटना से लोगों में आक्रोश

शिलान्यास पट क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आम जनता और विभिन्न संगठनों ने प्रशासन से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है। रेल प्रशासन और रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।