मोतिहारी में छापेमारी में मिले रुपयों का गबन करने पर गाज, 3 लाख हड़पने वाले 4 सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। छापेमारी के दौरान बरामद नकदी में ...और पढ़ें

विभागीय जांच में आरोप साबित होने के बाद एसपी ने यह सख्त निर्णय लिया। (AI Generated Image)
HighLights
मोतिहारी में चार सिपाही पुलिस सेवा से बर्खास्त किए गए।
छापेमारी में बरामद 3 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप।
विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने सख्त कार्रवाई की।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Constables Dismissed Motihari: पूर्वी चंपारण में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। छापेमारी के दौरान बरामद नकदी में हेराफेरी करने वाले चार सिपाहियों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
एसपी ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सिपाही संतोष कुमार, गौतम कुमार यादव, कृष्ण कुमार और ओमप्रकाश को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। विभागीय जांच में आरोप साबित होने के बाद एसपी ने यह सख्त निर्णय लिया।
छापेमारी में मिली थी रकम
मामला गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव का है। ठगी के आरोपित चंदन सिंह के घर छापेमारी में 4.15 लाख रुपये नकद, सोने जैसे 10 बिस्किट और चेन बरामद हुई थी। इस टीम में चारों सिपाही भी शामिल थे।
आपस में बांटे 3 लाख
आरोप है कि सिपाहियों ने 4.15 लाख में से 3 लाख रुपये निकाल कर आपस में बांट लिए और सिर्फ 1.15 लाख रुपये जमा कराए। पूछताछ में सच सामने आने पर पुलिस ने छिपाई गई रकम बरामद की और चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विभागीय जांच में दोषी
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। विभागीय जांच में आचरण भ्रष्ट पाए जाने और नियमावली के उल्लंघन पर चारों को तत्काल प्रभाव से सेवा से बाहर कर दिया गया।
