विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी में जन्म लेते ही डेढ़ लाख में बिकने वाला था नवजात, सौदा करने में माता-पिता समेत पांच गिरफ्तार

Published: Mon, 24 Aug 2026 07:32 PM (IST)

मोतिहारी में एक दंपती ने अपने नवजात बच्चे को डेढ़ लाख रुपये में बेचने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

HighLights

  1. मोतिहारी में नवजात को बेचने की कोशिश नाकाम।

  2. माता-पिता, आशा, दलाल और खरीदार गिरफ्तार।

  3. पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये और बच्चा जब्त किया।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। शहर के मध्य स्थित सदर अस्पताल चौक पर सोमवार को जन्म देने के साथ अपने जिगर के टुकड़े को एक दंपती ने बेचने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

मामले में बच्चे के माता-पिता, आशा व दलाल के साथ बच्चा खरीदने पहुंची महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दंपती ने डेढ़ लाख रुपये में बच्चे को निसंतान महिला से बेचा था।

इस काम में साथ दिया था एक आशा व बलुआ चौक निवासी एक महिला ने नगर थाना के इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया की गिरफ्तार किए जानेवालों में बच्चे के माता-पिता हरसिद्धि थानाक्षेत्र के पकड़िया टोला निवासी प्रमोद साहनी व इंदू देवी, बच्चे की बिक्री करानेवाली मोतिहारी नगर थानाक्षेत्र के बलुआ गोपालपुर निवासी तान्या खातून उर्फ कुरेशा खातून, घोड़ासहन थानाक्षेत्र की बगहा की निवासी आशा शोभा सिंह के अलावा नवजात को खरीदने वाली घोड़ासहन के लैन बसवरिया निवासी चिंता देवी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से बच्चा व डेढ़ लाख रुपया जब्त किया है।

दंपती को पहले से हैं छह बच्चे

पुलिस द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई है कि हरसिद्धि थानाक्षेत्र के पकड़िया टोला निवासी प्रमोद साहनी व इंदू देवी को पहले से छह बच्चे हैं। इस बीच इंदू ने सोमवार को सदर अस्पताल चौक के गली नंबर एक स्थित एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया।

पहले से ही बच्चे को बेचने की तैयारी थी। इस काम इंदू व उनके पति के अलावा अन्य दो महिलाएं लगी थी। घोड़ासहन की लैन बसवरिया निवासी चिंता देवी बच्चा खरीदने मोतिहारी आई थी। चिंता से डेढ़ लाख रुपये ले लिए और बच्चा चिंता के हवाले किया गया। इस बीच गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

  • मोतिहारी में डेढ़ लाख रुपये के लोभ में माता-पिता ने निसंतान से कर दिया नवजात बेटे का सौदा, गिरफ्तार
  • बच्चे की सौदेबाजी में शामिल माता-पिता, आशा व दलाल समेत पांच गिरफ्तार, प्रारंभिक जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर चल रही आगे की जांच
  • हरसिद्धि निवासी इंदू देवी में सदर अस्पताल चौक स्थित निजी अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म, तत्काल इसी चौक पर घोड़ासहन की लाइन बसवरिया निवासी चिंता देवी से बेचा जा रहा था नवजात को
  • गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सबको किया गिरफ्तार, जांच के दौरान डेढ़ लाख रुपये जब्त, गिरोह में शामिल अन्य लोगों की खोज में पुलिस कर रही कार्रवाई

मामले में बच्चे के माता-पिता, आशा, दलाल व खरीदार को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ की गई है। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर इस तरह के धंधे से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।’

दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोतिहारी