मोतिहारी में पुलिस साथ थी, हाथ में हथकड़ी थी, फिर भी फरार हो गया जिला पार्षद हत्याकांड का आरोपित
मोतिहारी में जिला पार्षद हत्याकांड का आरोपी हरिशंकर पासवान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। न्यायालय में पेशी के बाद ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
मोतिहारी में कैदी हरिशंकर पासवान पुलिस हिरासत से फरार।
जिला पार्षद सुरेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी।
न्यायालय पेशी के बाद भीड़ का फायदा उठाकर भागा।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। न्यायालय में पेशी के बाद लौटने के दौरान एक कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी है। दर्ज शिकायत के अनुसार, हवलदार निरंजन कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि कैदी को एडीजे-5 के न्यायालय में पेश करने के लिए लगाई गई थी।
बुधवार को कैदी को न्यायालय में पेश करने के बाद लौटने के क्रम में भीड़ का फायदा उठाकर वह हथकड़ी सरकाने में सफल हो गया और पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।
फरार कैदी की पहचान हरिशंकर पासवान के रूप में की गई है। वह पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। उसके विरुद् सुगौली नगर थाना में भी कांड दर्ज है।
कारा अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया है कि जिला पार्षद की हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी सुगौली थाना के मधुमालत गांव वार्ड संख्या 12 के निवासी हरिशंकर पासवान को जिला व अपर न्यायधीश 5 के न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था!
जिसे सिपाही निरंजन कुमार पेशी के लिए ले गया था फिर दूसरी बार पैसे के लिए ले गया था कहां से हाथ से अधिकारी निकल कर भागने में सफल रहा बता दें कि बंजरिया थाना के गोखुला गांव निवासी जिला पार्षद सुरेश यादव की हत्या शहर के चांदमारी चौक पर 26 जून 24 में हत्या कर की गई थी। इस मामले में हरिशंकर की गिरफ्तारी की गई थी।
