विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र के सीएम ने पीएम को क्या गिफ्ट दिया? मोतिहारी में लगी प्रदर्शनी में FREE में देखने का मौका

Published: Wed, 16 Sep 2026 03:59 PM (IST)

Motihari Modi Memento Museum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और प्रतीक चिह्नों की एक विशेष प्रदर्शनी मोतिहारी के मोदी ...और पढ़ें

नमामि गंगे परियोजना के सहायतार्थ नीलाम किए गए 62 प्रतीक चिह्नों को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।

नमामि गंगे परियोजना के सहायतार्थ नीलाम किए गए 62 प्रतीक चिह्नों को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।

HighLights

  1. पीएम मोदी को मिले उपहारों की प्रदर्शनी मोतिहारी में आयोजित।

  2. नमामि गंगे परियोजना के लिए नीलाम 62 मेमेंटो प्रदर्शित।

  3. प्रदर्शनी निःशुल्क, गंगा स्वच्छता हेतु जागरूकता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Motihari Modi Memento Museum: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब कभी विदेश या किसी राज्य के दौरे पर जाते हैं तो उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार और प्रतीक चिह्न भेंट किए जाते हैं।

आमलोगों के लिए उसे देखना या छू पाना संभव नहीं हो पाता है। खुशी की बात है कि ऐसे उपहारों की प्रदर्शनी मोतिहारी में उनके जन्मदिन के अवसर पर लगाई जा रही है। पूर्वी चंपारण के राधानगर स्थित सीकरीया फार्मेसी कॉलेज परिसर के मोदी मेमेंटो संग्रहालय में यह आयोजन हो रहा है।

गंगा सफाई के लिए सहयोग

नमामि गंगे परियोजना के सहायतार्थ नीलाम किए गए 62 प्रतीक चिह्नों को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदर्शनी के माध्यम से गंगा की स्वच्छता के प्रति जन भावना और जागरूकता को मजबूत करना है।

62 मेमेंटो का संग्रह

युवा उद्योगपति यमुना सीकरीया ने 2022 में इस संग्रहालय की स्थापना की थी। उन्होंने वर्ष 2019 से लेकर अब तक ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से 62 मेमेंटो खरीदे हैं, जिन्हें यहां जनता के देखने के लिए सुरक्षित रखा गया है।

motihari modi memento museum exhibition pm narendra modi gifts auction 1

मुख्यमंत्रियों के मिले उपहार

संग्रहालय में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पीएम को दिए गए उपहार शामिल हैं। इसके अलावा स्टैचू ऑफ यूनिटी और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से जुड़े प्रतीक चिह्न भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

निःशुल्क देख सकेंगे लोग

इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आम लोगों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। स्थानीय छात्रों और श्रद्धालुओं ने कहा कि पीएम को मिले उपहारों को देखकर देश के प्रति समर्पण और त्याग की भावना जागृत होती है।