विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी में टीकाकरण निगरानी को 14 क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों की होगी बहाली, स्नातक पास करें आवेदन

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:56 PM (IST)

Bihar Vaccination Program Jobs: मोतिहारी में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी के लिए 14 क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों की बहाली की ...और पढ़ें

जिले में टीकाकरण अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिले में टीकाकरण अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Motihari Regional Supervisor Recruitment: नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी के लिए पूर्वी चंपारण जिले में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक के 14 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की इस कवायद से जिले में टीकाकरण अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस पद के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।

आवेदक की अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी उम्र सीमा में अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

अनुभव और योग्यता शर्तें

अभ्यर्थियों को टीकाकरण और पोलियो कार्यक्रम की निगरानी (मॉनिटरिंग) का पूर्व अनुभव होना आवश्यक बताया गया है।

चयनित कर्मियों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की जमीनी स्तर पर निगरानी करने और रिपोर्ट तैयार करने की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

लायंस सिक्योरिटी के जरिए चयन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक ठाकुर विश्वमोहन ने बताया कि बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के माध्यम से मानव बल उपलब्ध कराया जाता है।

इसी प्रक्रिया के तहत लायंस सिक्योरिटी एजेंसी के जरिए पारदर्शिता के साथ पर्यवेक्षकों की बहाली पूरी कराई जाएगी।

वेतन और अन्य सुविधाएं

चयनित कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी के आधार पर 672 रुपये प्रतिदिन का मानदेय मिलेगा। इसके अलावा आवागमन के लिए 5,000 रुपये और मोबाइल खर्च के लिए 275 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। नियमानुसार भविष्य निधि (PF) और ईएसआई का लाभ भी मिलेगा।

मार्च 2027 तक का अनुबंध

वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्यभर के लिए कुल 304 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से पूर्वी चंपारण को 14 पद मिले हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक के लिए निर्धारित किया गया है।