विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर आरएसएस को आतंकवादी बताकर पेंटिंग, एक गिरफ्तार

By Sanjay Kumar UpadhyayEdited By: Dharmendra Singh
Published: Mon, 21 Sep 2026 11:17 AM (IST)

मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आतंकवादी संगठन बताते हुए आपत्तिजनक पेंटिंग की गई। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मोतिहारी । शहर के मध्य स्थित गांधी संग्रहालय की चहारदीवारी पर सोमवार की सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) को आतंकवादी संगठन बताते हुए वाल पेंटिंग की गई है।

पेटिंग किए जाने की सूचना मिलने के साथ पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने नगर थाने की पुलिस को मौके पर भेजा है। पुलिस की टीम ने पेटिंग को मिटवाया है।

motihar latest news

पुलिस की गिरफ्त में पेंडिंंग करने वाली आरोपित युवक ।

पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक सुनील कुमार शहर के बेलिसराय मोहल्ले का निवासी बताया गया है।

वह गांधी संग्रहालय के पास स्थित नरसिंह बाबा मंदिर के पास रहता है। पुलिस ने उसके पास से पेंट व ब्रश जब्त किया है। पेंट व ब्रश का मिलान भी करा लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को सुनील ने बताया है कि उसे पेटिंग के लिए पैसे मिले थे। पुलिस की टीम अब उन लोगों की खोज कर रही, जिन्होंने आपत्तिजनक पेटिंग के लिए युवक को पैसे दिए थे।

बताया गया है कि सोमवार की सुबह लोग जब मार्निंग वाक पर निकले तो गांधी संग्रहालय की चहारदीवारी के पिछले दीवाल समेत आसपास की दीवाल पर कई आपत्तिजनक पेंटिंग दिखी।

उनमें आरएसएस को आतंकी संगठन बताते हुए नीचे सुभाषचंद्र बोस का नाम लिखा गया था। इसी तरह आस्था से जुड़े कई विषयों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करती हुई पेंटिंग देखी गई।

उनमें कहीं बाबा साहेब भीमराम आंबेडकर का नाम तो कहीं ओशो व अन्य का नाम दर्ज किया गया था। घटना की सूचना मिलने के साथ नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की टीम ने सभी आपत्तिजनक पेंटिंग्स को मिटवाया।

तत्काल बेलिसराय के उस युवक को गिरफ्तार किया, जिसने पेंटिंग की थी। गिरफ्तार युवक से की गई पूछताछ में कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने इस कृत्य को अंजाम दिलवाया। पुलिस की टीम उन लोगों की खोज में छापेमारी कर रही है।