मोतिहारी में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार, मास्टर चाबी बरामद
नगर पुलिस ने मोतिहारी में बाइक चोरी गिरोह के दो शातिर सदस्यों को कचहरी चौक के पास से गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

पुलिस बाइक चोरी की अन्य घटनाओं में दोनों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Motihari Bike Theft: नगर पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कचहरी चौक के समीप से दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिकारगंज थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक बाइक, मास्टर चाबी और चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
पूछताछ में अहम सुराग
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित पूर्व में चोरी समेत अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने शहर में हुई बाइक चोरी की आधा दर्जन से अधिक घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित शातिर प्रवृत्ति के हैं और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
अन्य घटनाओं की जांच
पूछताछ के आधार पर पुलिस बाइक चोरी की अन्य घटनाओं में दोनों की संलिप्तता की जांच कर रही है। आरोपितों की निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर चोरी की अन्य बाइक और गिरोह से जुड़े सदस्यों की तलाश जारी है।
पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और छापेमारी के बाद शहर में हुई बाइक चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश हो सकता है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी संभव है।
