विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बापूधाम महोत्सव में सीएम देंगे 285 करोड़ की सौगात, पहले दिन मैथिली और करीना पांडेय की प्रस्तुति

Published: Sun, 30 Aug 2026 05:52 PM (IST)

Bapudham Mahotsav Motihari: मोतिहारी में 1 से 3 सितंबर तक आयोजित बापूधाम महोत्सव का उद्घाटन सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय ...और पढ़ें

जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बताया कि एक सितंबर को दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन समारोह शुरू होगा। फाइल फोटो

जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बताया कि एक सितंबर को दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन समारोह शुरू होगा। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Bapudham Mahotsav Motihari: पूर्वी चंपारण के गांधी मैदान में एक से तीन सितंबर तक आयोजित होने वाले बापूधाम महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 284 करोड़ 99 लाख रुपये की कुल 145 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बताया कि एक सितंबर को दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन समारोह शुरू होगा।

कृषि व सांस्कृतिक कार्यक्रम

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले कृषि, पशुपालन व मात्स्यिकी उन्नयन मेला को संबोधित करेंगे। तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रत्येक शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पहले दिन लोक गायिका मैथिली ठाकुर और करीना पांडेय की प्रस्तुति होगी, दूसरे दिन बॉलीवुड गायक सलमान अली सुर बिखेरेंगे और तीसरे दिन तिष्याश्री व उनकी टीम हास्य कवि सम्मेलन प्रस्तुत करेगी।

शिलान्यास और उद्घाटन विवरण

जिले में विभिन्न विभागों की 90 योजनाओं का शिलान्यास होगा, जिनकी कुल प्राक्कलित राशि 88 करोड़ 89 लाख रुपये है। वहीं 196 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत वाली 55 तैयार योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

इन योजनाओं में नगर विकास, सड़क, स्वास्थ्य, पुल, खेल, पुलिस भवन, पर्यटन और ग्रामीण आजीविका से जुड़े कार्य शामिल हैं।

प्रमुख विभागों की हिस्सेदारी

नगर निगम की 78 योजनाओं का 42 करोड़ 60 लाख रुपये से शिलान्यास होगा, जिससे शहरी बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाएगा। स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल-01 की 26.85 करोड़ की नौ योजनाओं का उद्घाटन होगा।

पथ निर्माण विभाग के तहत ढाका प्रमंडल की 58.48 करोड़ की एक बड़ी सड़क परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा।

स्वास्थ्य व पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर

बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम की 15 योजनाओं पर 49.52 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिनमें सात शिलान्यास और आठ उद्घाटन शामिल हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में चिकित्सा सेवा की सात योजनाओं का 2.99 करोड़ तथा खेल विभाग की तीन योजनाओं पर 30.32 करोड़ की लागत आएगी। इसके अलावा पुल निर्माण, डेयरी व मत्स्य विकास और पर्यटन विभाग की योजनाओं से पूरे जिले की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।