विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News : नारियल पर उकेरी PM मोदी की तस्वीर, अनूठी कलाकृति से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश

By Satyendra KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Thu, 17 Sep 2026 06:47 PM (IST)

Bihar Artist : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हरे नारियल पर ...और पढ़ें

Unique Art : न दिन की मेहनत से नुकीली धार से तैयार की अनूठी कलाकृति।

Unique Art : न दिन की मेहनत से नुकीली धार से तैयार की अनूठी कलाकृति।

जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपाण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनूठे अंदाज में अपनी कला के माध्यम से शुभकामना दी।

इस बार उन्होंने रेत या कागज को कैनवास बनाने के बजाय करीब ढाई किलो के हरे नारियल को ही कलाकृति का माध्यम बनाया। नारियल की घुमावदार और असमान सतह पर नुकीले औजार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी गई है।

तीन दिनों की मेहनत के बाद तैयार इस कलाकृति पर ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ और ‘OUR PM OUR PRIDE’ संदेश भी अंकित किया गया है।

कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि नारियल की प्राकृतिक सतह पर किसी व्यक्ति की तस्वीर उकेरना आसान नहीं था। सतह के घुमाव और उसकी बनावट के बीच चेहरे के भाव और बारीकियों को उभारने के लिए काफी सावधानी से कटिंग करनी पड़ी। लगातार तीन दिनों तक काम करने के बाद कलाकृति को अंतिम रूप दिया गया।

प्राकृतिक वस्तु को बनाया कैनवास

मधुरेंद्र कुमार अपने प्रयोगधर्मी कला कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले हरे नारियल को ही कैनवास का रूप देकर नया प्रयोग किया है।

नारियल की सतह पर बारीकी से कटिंग कर प्रधानमंत्री की तस्वीर तैयार की गई है। कलाकार के अनुसार, कला के माध्यम से राष्ट्रीय और सामाजिक संदेश लोगों तक पहुंचाना उनकी कोशिश रहती है। इसी उद्देश्य से इस कलाकृति में ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश दिया गया है।

सोशल मीडिया पर भी चर्चा

कलाकृति की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद लोगों का ध्यान इस अनोखे प्रयोग की ओर गया। नारियल जैसी प्राकृतिक वस्तु पर तस्वीर उकेरने के तरीके को लोग अलग तरह की कलात्मक अभिव्यक्ति के रूप में देख रहे हैं। कलाकार ने इसे प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर अपनी ओर से विशेष शुभकामना बताया है।

पत्तल पर भी उकेरी थी वैश्विक नेताओं की तस्वीर

मधुरेंद्र कुमार इससे पहले सितंबर 2026 में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर भी अनूठे कला प्रयोग को लेकर चर्चा में रहे थे। उन्होंने पारंपरिक कैनवास के बजाय भोज में इस्तेमाल होने वाली पत्तलों को माध्यम बनाकर ब्रिक्स देशों के प्रमुख नेताओं के चित्र तैयार किए थे।

नारियल पर तैयार यह कलाकृति भी उनके इसी प्रयोगधर्मी कला सफर की अगली कड़ी है। इसके जरिए उन्होंने कला को शुभकामना और राष्ट्रसेवा के संदेश से जोड़ने का प्रयास किया है।