Move to Jagran APP

निर्मल होगी मोतीझील, नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी

लंबी प्रतीक्षा के बाद मोतीझील के कायाकल्प का कार्य प्रारंभ किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 07:11 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 07:11 AM (IST)
निर्मल होगी मोतीझील, नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी
निर्मल होगी मोतीझील, नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी

मोतिहारी। लंबी प्रतीक्षा के बाद मोतीझील के कायाकल्प का कार्य प्रारंभ किया गया है। झील के समाप्त हो रहे अस्तित्व को बचाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। अब झील के पानी को निर्मल बनाया जाएगा। शहर के विभिन्न नालों से होकर गिरने वाले गंदे पानी सीधे झील में नहीं गिरेंगे। इसके लिए वाटर ट्रिटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। गंदगी से मुक्त व सुंदर झील में लोग नौका विहार का भी आनंद लेंगे। इस प्रकार की कई योजनाओं के कार्य का शुभारंभ मंगलवार को नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने की। इसके बाद लोगों को झील के सौंदर्यीकरण के सपने साकार होने की उम्मीद भी जग गई। झील के चारों तरफ 9 हजार मीटर में बनेगा ड्रेन, सिवरेज शोधन के लिए बनेंगे दो एटीपी नगर विकास मंत्री ने कहा कि अब झील का पानी गंदगी से मुक्त होगा। इसमें शहर के गंदे पानी नहीं गिरेंगे। झील के अंदर गाद की सफाई, अवांछित खर-पतवार की सफाई, सिवरेज के शोधन के लिए एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी का निर्माण, 22242 वर्गमीटर में पार्क का निर्माण, झील के चारों तरफ 9000 मीटर में ड्रेन के निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस झील को नहरों से जोड़ा जाएगा। इसके पानी का उपयोग लोग ¨सचाई में भी कर सकेंगे। कहा गया कि सभी 38 वार्डो की सड़कों और नालियों के निर्माण का प्रस्ताव विभाग ने मांगी है, ताकि हर गली की सड़कों को ठीक किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान 18 स्वयं सहायता समूहों के बीच 10-10 हजार की चक्रचालित राशि चेक के माध्यम से वितरित किया गया। सभा का मंच संचालन नगर पार्षद गुलरेज शह•ाद व धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य पार्षद रविभूषण श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के अंत में पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर एमलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, पूर्व मुख्य पार्षद प्रकाश अस्थाना, आईसीएआर के संचालन समिति के सदस्य अखिलेश ¨सह, पूर्व उप मुख्य पार्षद मोहिब्बुल हक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद विमल कुमार, नगर पार्षद अभय ¨सह, हरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, श्यामल कुमार, पूर्व पार्षद संजीव ¨सह, भोला गुप्ता, ¨सकदर चौरसिया, प्रयाग सहनी, मो. कलाम, राजा खान, हरीश कुमार के अलावा कार्य एजेंसी डूडा, नगर विकास विभाग और नगर परिषद के पदाधिकारियों, कर्मचारियों के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। मोतिहारी नगर परिषद को मिलेगा नगर निगम का दर्जा

loksabha election banner

सूबे के नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि मोतिहारी नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा दिया जाएगा। इस दिशा में विभागीय कार्य प्रगति पर है। वहीं अगले महीने तक मोतिहारी की कोई भी गली और सड़क ऐसी नहीं होगी जो स्ट्रीट लाइट से जगमगा न जाए। वहीं मुजफ्फरपुर के बाद मोतिहारी शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। नगर परिषद के सभी वार्डो के हर घरों को कूड़ादान मुहैया कराया जाएगा, ताकि मोहल्लों की गलियां साफ रहे। कचरा से जैविक खाद बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। 46 करोड़ की लागत से राजाबाजार में बनेगा बापू सभागार

सूबे के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि आज चंपारण के विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। बचपन से मोतीझील के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की बातें सुनता आया हूं। आज उसका गवाह बनना हमारे लिए गौरव की बात है। जीर्णोद्धार के बाद मोतीझील को कररिया मन और धनौती नदी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण है। जिसे हटाया जाएगा। कहा कि मोतीझील के विकास के अलावा शहर के राजाबाजार में 46 करोड़ की लागत से बापू सभागार का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सरकार से आवंटन भी प्राप्त हो चुका है। इस दिशा में शीघ्र की कार्य किए जाएंगे। शहर अमृत योजना के तहत चयनित है। जिसके तहत 71 करोड़ की राशि से शहर वासियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की दिशा में कार्य चल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.