विधायक ने किया 40 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
रक्सौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ रहा है। वैश्विक
रक्सौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बिहार को कई बड़ी सौगात दी है। डिजिटल क्रांति के तहत बिहार के 45 हजार 945 गांव ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ेंगे। बिहार के विकास के लिए एक सप्ताह के अंदर करोड़ों रुपये की योजनाओं का तोहफा मोदी जी ने दिया है। उक्त बातें रक्सौल विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह ने कही। वे मंगलवार को करीब 40 करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क एवं अनुमंडलीय अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किए। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार काम में विश्वास करती है। हमारा काम पहले शुरू होता है। बिहार में विकास की गंगा बह रही है। सड़कों का जाल बिछ रहा है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य कें क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। इसके तहत रक्सौल-भेलाही, मुख्य पथ बाटा चौक से लक्ष्मीपुर, आइओसी गेट से मैत्री पुल के रास्ते भारतीया धर्मशाला तक एवं शहर के मुख्य पथ स्थित पीएचसी परिसर में अनुमंडलीय अस्पताल के निर्माण का शिलान्यास हुआ। बाटा चौक से लक्ष्मीपुर तक होगा मुख्य पथ का निर्माण भारत-नेपाल के सीमावर्ती शहर रक्सौल को गेटवे ऑफ नेपाल के नाम से जाना जाता है। यह अंतराष्ट्रीय महत्व का शहर है। इसको लेकर शहर सौंदर्यीकरण होगा। इसके तहत चौड़े सड़क का निर्माण होगा। जिसमें डिवाइडर होगा। आने और जाने वाली गाड़ियों के लिए अलग-अलग लेन होगा। जिसे बहुत जल्द ही लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही सड़क की दोनों तरफ फुटपाथ भी होगा। इसके लिए शहर के बाटा चौक से लक्ष्मीपुर तक करीब चार किलोमीटर लंबे सड़क के निर्माण पर 13.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। मैत्री पुल का होगा जीर्णोद्धार भारत-नेपाल को जोड़नेवाली सरिसवा नदी पर बने मैत्री पुल का जीर्णद्धार होगा। इसके लिए इंडियन ऑयल निगम के गेट से मैत्री पुल एवं भारतीया धर्मशाला की तरफ माल गोदाम जानेवाली सड़क का निर्माण होगा। इसके निर्माण पर 2.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी लंबाई 505 मीटर होगी। बहुप्रतिक्षित रक्सौल-भेलाही सड़क का होगा निर्माण रक्सौल से भेलाही को जाने वाली वर्षो से जर्जर कनाल पथ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के निर्माण पर 7.62 करोड़ रुपये खर्च होगा। जिसका निर्माण कार्य ब्रड़ोनिया इंजिकॉम के द्वारा चल रहा है। बता दें कि यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी। जिसके निर्माण कार्य शुरू हो जाने के बाद से लोगों में खुशी की लहर है। 50 बेड के अनुमंडलीय अस्पताल का सपना हुआ साकार अनुमंडल की स्थापना हो जाने के वर्षो बाद लोगों का अनुमंडलीय अस्पताल का सपना साकार हुआ है। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। 50 बेड के इस अस्पताल का निर्माण करीब 17 करोड़ की लागत से होगा। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ सीजेरियन ऑपरेशन की सुविधा भी लोगों को जल्द ही मिलेगी। जिसके निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। इस अस्पताल के निर्माण कार्य के साथ-साथ सरकार द्वारा जीएनएम को पदस्थापित कर दिया गया है। जो पीएचसी में कार्यरत है। ये लोग थे उपस्थित रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए मंगलवार का दिन काफी उत्साही रहा। विधायक डॉ. सिंह ने रक्सौल के चौतरफ विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं अस्पताल निर्माण कार्य का शिलान्यास किए । इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रो. अवधेश कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, आदापुर मंडल अध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, भवानीपुर संजीव सागर, बिनोद कुशवाहा, सत्येंद्र सिंह, अशोक सिंह, अशोक मधुकर, वार्ड पार्षद कुंदन कुमार सिंह , रवि कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार, लालबाबू सिंह, रामयश सिंह, भेलाही पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल, पुन्यदेव सहनी, निरंजन साह, अभिषेक कुमार, धनंजय कुमार, नागेंद्र पटेल, उमेश सिंह, संजय सिंह, रमेश सिंह, अंटू कुमार, रामनिवास भारती, मृत्यंजय सिंह, चंदन कुमार, झुन्नू कुमार, अशोक पटेल, देवीलाल पटेल आदि लोग उपस्थित थे।