विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में बस से यूपी ले जाई जा रही नाबालिग मुक्त, दो युवक गिरफ्तार

Published: Wed, 07 Oct 2026 07:34 PM (IST)

East Champaran Police Action: पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पीपराकोठी में वाहन जांच के दौरान नाबालिग किशोरी को बचाया गया।

  2. दो युवक जबरन किशोरी को बस में बैठाकर ले जा रहे थे।

  3. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट लगाया।

संवाद सहयोगी, पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण)। Piprakothi Minor Girl Rescued: जिले के पीपराकोठी में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार शाम एक नाबालिग किशोरी को सुरक्षित मुक्त कराया।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि दो युवक उसे जबरन बस में बैठाकर कहीं ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

वाहन जांच में मिली किशोरी

बताया जाता है कि थाने के सिपाही पप्पू यादव और सोहन कुमार पासवान संध्या गश्ती एवं विशेष छापेमारी के लिए निकले थे।

करीब 5:30 बजे पीपराकोठी ओवरब्रिज के नीचे वाहन जांच चल रही थी। इसी दौरान एक किशोरी दौड़ते हुए पुलिस वाहन के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई।

पुलिस ने बस रोककर बचाया

किशोरी ने पुलिस को बताया कि दो व्यक्ति उसे जबरन बस में बैठाकर ले जा रहे हैं। उसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और पीछे से आ रहे दोनों युवकों को पकड़ लिया। किशोरी को सुरक्षित पुलिस संरक्षण में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

चकिया में शादी का दावा

पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि किशोरी को पैसे देकर लिया गया था और उसकी चकिया में शादी कराई गई थी। इसके बाद वे उसे अपने साथ उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों की तलाशी ली, जिसमें मोबाइल फोन बरामद हुए।

चार लोगों पर प्राथमिकी

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ थाना क्षेत्र निवासी राम किशोर कश्यप (30) और प्रेम सागर कश्यप (35) के रूप में हुई है।

मामले में चकिया की एक महिला और उत्तर प्रदेश के लाला नामक व्यक्ति को भी आरोपित बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, चारों के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।