संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत
पीपराकोठी। जीवधारा किशुनपुर गांव में एक नव विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घ्
पीपराकोठी। जीवधारा किशुनपुर गांव में एक नव विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद घर वाले फरार बताए जा रहे हैं। मृतका जटा ठाकुर की पुत्रवधू व नीरज ठाकुर की पत्नी पूजा देवी बताई गई है। बताया जाता है कि मृतका पूजा की शादी इसी वर्ष 15 जून को हुई थी। शादी के बाद से ही आपस में घरेलू विवाद को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ था। घटना की सूचना पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा सोब निवासी मृतका के पिता कन्हैया ठाकुर सहित अन्य लोग पहुंचे हुए हैं। वही सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजने की तैयारी कर रही है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार आत्महत्या बताया जा रहा है। वही विवाहिता के मायके पक्ष के अनुसार बाइक की मांग को लेकर हत्या बताई जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।