ममता ने पुलिस अवर सेवा की परीक्षा में मारी बाजी
जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बेलवा राय गांव निवासी संत कुमार गिरि की पुत्रवधू ममता ने पुलिस अवर सेवा की परीक्षा में बाजी मारी है।
मोतिहारी। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बेलवा राय गांव निवासी संत कुमार गिरि की पुत्रवधू ममता ने पुलिस अवर सेवा की परीक्षा में बाजी मारी है। ममता के पति विकास कुमार भी अर्धसैनिक बल में दारोगा पद पर कार्यरत है। ममता ने बताया है कि ग्रामीण इलाकों में रहकर बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम रौशन कर सकती है। उसने ग्रामीण महिलाओं के लिए एक मिशाल पेश किया है। ममता दिल्ली के नेहरू पैलेश की रहने वाली है। उसकी शिक्षा-दीक्षा दिल्ली विश्व विद्यालय से हुई है। ममता ने अंग्रेजी माध्यम से स्नातक पास कर एमए की डिग्री हासिल किया है। ममता ने अपनी सफलता का श्रेय पति व ससुर को दिया है। उसने बताया कि गांव में ही रहकर उसने तैयारी की थी। इसमें उनके पति ने उनका मार्गदर्शन किया। ममता की सफलता पर बेलवा राय गांव में उत्साह का माहौल है।