ईस्ट चंपारण में एमडीएम बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, गंभीर रूप से झुलसी रसोईया
रामगढ़वा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मझरिया में मध्याह्न भोजन बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से रसोइया गंभीर रूप से घायल हो गई।
-1787477655661_m.webp)
झुलसी रसोइया। (जागरण)
HighLights
मझरिया स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाते समय कुकर फटा।
रसोइया देवी गंभीर रूप से घायल, मोतिहारी रेफर।
दूसरी रसोइया की अनुपस्थिति से बड़ा हादसा टला।
संवाद सहयोगी, रामगढ़वा। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मझरिया में शनिवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का खाना बनाते समय प्रेशर कुकर और चुल्हा फट गया।
जिसमें रसोईया गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला स्कूल की रसोईया देवी पति कारी पंडित है। घटना के संबंध में घायल रसोईया के पुत्र ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी मां स्कूल के एमडीएम किचन में कुकर में आलू उबाल रही थीं।
अचानक तेज धमाके के साथ चूल्हा और कुकर दोनों फट गया। जिसकी चपेट में आने से श्रीमती देवी बुरी तरह जख्मी हो गईं।
इस गंभीर हादसे में घायल महिला के माथे और तलहटी पर गंभीर रूप से जख्म आए हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में एक अन्य रसोईया भी तैनात हैं, लेकिन घटना के वक्त वह एमडीएम किचन में मौजूद नहीं थीं बल्कि किसी काम से बाहर गई हुई थीं।
जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों ने तुरंत सुझबूझ दिखाते हुए घायल रसोईया को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़वा पहुंचाया।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जख्म की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल, मोतिहारी रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से विद्यालय परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।
