गरीबों को सशक्त करने की दिशा में कर्पूरी जी का योगदान अहम
कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और अगड़े गरीबों को सशक्त करने के लिए आरक्षण की बुनियाद रखने वाले जन नायक थे, जिनके मिशन को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।
मोतिहारी। कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और अगड़े गरीबों को सशक्त करने के लिए आरक्षण की बुनियाद रखने वाले जन नायक थे, जिनके मिशन को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उक्त बातें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तत्वावधान में आयोजित कर्पूरी जयंती के अवसर पर कहीं। कहा कि उनका लक्ष्य पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और सवर्ण गरीबों को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करना नहीं है, बल्कि इन वर्गो को इस्तेमाल करके वे अपनी पारिवारिक सत्ता की राजनीति चमकाते रहे जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि राजद और कांग्रेस के लोग जो कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहे हैं। उन्हें मनाने का अधिकार नहीं है। कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और अगड़े गरीबों के आरक्षण देने के साथ उनको सशक्त करने के लिए जो अभियान चलाया उसका विरोध करने वालों को शर्म आनी चाहिए। कार्यक्रम में विधान पार्षद बबलू गुप्ता, अखिलेश ¨सह, चंद्रकिशोर मिश्र, डॉ. लालबाबू प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, रविभूषण, कुमार विजय, गुलरेज शहजाद, राजा ठाकुर, विनोद कुमार, भोला गुप्ता, मनोज कुमार, उमेश चंद्रा,मंडल दुर्गा, विजय चौधरी, सुरेश सहनी, मोहिबूल हक, मनोज कुमार गुप्ता, संजय ¨सह लिटिल, रविभूषण श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
जदयू के बरियारपुर स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को जननायक की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ने की। श्री पटेल ने कहा कि जननायक गरीबों, पिछड़ों, शोषितों के मसीहा थे। वही कोषाध्यक्ष सुनील ठाकुर उर्फ सुनील भूषण ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जनजन के नेता थे। मौके पर राजकिशोर ठाकुर, कुणाल पटेल, बीरेंद्र ¨सह कुशवाहा, म. एहतेशाम, डॉ. कुमकुम सिन्हा, मासूम खां, बिहारी पटेल, संजय ¨सह, रोहित गिरि, धीरज कुमार, ब्रजेश श्रीवास्तव, कैप्टन हामिद, बबन कुशवाहा, रमेश पटेल, वशील अहमद खां, रामपुकार सिन्हा, अभिषेक प्रकाश रजक, अर¨वद तिवारी, सरफाज अहमद, सगीर अहमद, संजीव श्रीवास्तव, नारायण कुमार आदि मौजूद थे।