विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केसरिया में रुपये के विवाद में युवक पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में पटना किया गया रेफर

Published: Sun, 30 Aug 2026 07:24 PM (GMT+05:30)

East Champaran Crime News: केसरिया नगर पंचायत में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक गुंजन कुमार ...और पढ़ें

तेजाब से युवक के शरीर के कई हिस्से झुलस गए।

तेजाब से युवक के शरीर के कई हिस्से झुलस गए।

संवाद सहयोगी, केसरिया (पूर्वी चंपारण)। Kesaria Acid Attack Case: केसरिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक पर तेजाब फेंके जाने का मामला सामने आया है।

घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। तेजाब से झुलसे युवक की पहचान वार्ड संख्या नौ निवासी गुंजन कुमार सिंह के रूप में हुई है।

रुपये के लेनदेन पर विवाद

बताया जाता है कि रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान दूसरे पक्ष पर गुंजन कुमार सिंह के ऊपर तेजाब फेंकने का आरोप है। तेजाब से युवक के शरीर के कई हिस्से झुलस गए।

गंभीर हालत में पटना रेफर

आसपास मौजूद लोगों और स्वजनों ने आनन-फानन में गुंजन को केसरिया स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

दूसरे पक्ष के तीन घायल

इधर, विवाद में दूसरे पक्ष के तीन लोगों के भी घायल होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि तीनों घायलों का इलाज मुजफ्फरपुर में चल रहा है।

हालांकि, विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच वास्तव में क्या हुआ और तेजाब फेंके जाने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

आवेदन मिलने का इंतजार

पुलिस ने फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने से इनकार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में थाने में अब तक किसी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है।
आवेदन मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।