नेपाल में गांजा के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार, जेल
नेपाल के बारा जिला पुलिस ने भारतीय नंबर की लग्जरी वाहन पर लदे गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 09:52 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 09:52 PM (IST)
मोतिहारी। नेपाल के बारा जिला पुलिस ने भारतीय नंबर की लग्जरी वाहन पर लदे गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी पुलिस कार्यालय ने दी। बताया कि दीपावली और छठ के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीमावर्ती सुवर्ण गांवपालिका वार्ड नंबर तीन लंगड़ी टोला में क्षेत्रीय पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान यूपी 53 एए-1136 नंबर के लग्जरी कार के सीट एवं डिक्की में छिपाकर रखे 34 किलो गांजा सहित पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा निवासी (23) शशिकांत मिश्रा को गिरफ्तार किया। नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर नारकोटिक्स कारोबार के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें