Move to Jagran APP

भारत सनातन वैध हिंदू परंपरा का देश : जगतगुरु निश्चलानंद

पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि भारत विश्व का कोई सामान्य भूभाग नहीं है। यह पूरे विश्व का हृदय है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 01:17 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 01:17 AM (IST)
भारत सनातन वैध हिंदू परंपरा का देश : जगतगुरु निश्चलानंद
भारत सनातन वैध हिंदू परंपरा का देश : जगतगुरु निश्चलानंद

मोतिहारी । पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि भारत विश्व का कोई सामान्य भूभाग नहीं है। यह पूरे विश्व का हृदय है। साथ ही सनातन वैध हिंदू परम्परा का देश है। कंप्यूटर व एटोमिक युग में सनातन धर्म आगे है। वे यहां सुगौली के फुलवरिया में आयोजित नौ कुंडीय रुद्र महायज्ञ में गुरुवार की देर शाम श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म धारण करनेवाला धर्म है। पृथ्वी तब तक है जब तक इस धरा पर गुणधर्म है। सत्य व अहिसा सबके सब मानव कोटि का है। एक दुष्ट व्यक्ति भी सामने वाले व्यक्ति को अच्छा देखना चाहता है। उन्होंने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि जो बिना सोचे समझे स्वार्थ में डूब जाता है, वहीं आतंकवादी है। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि विकास के नाम पर विस्फोट हो रहा है, जो गलत है। जल, वायु व पृथ्वी भी विकृत हो रही है। विकास कार्य के चलते ऊर्जा के स्त्रोतों को विकृत कर दिया है। मनुष्यों की सृष्टि महज 30 वर्ष बच गई है। इसे समझने की जरूरत है। वैज्ञानिक से पूछा जाय कि विकास के नाम पर विध्वंस क्यों किया जा रहा है। विज्ञान पर लट्टू होने की जरूरत नहीं है। भागवत गीता के अनुसार विकास का विनाश और विनाश का विकास होता है, जो बिल्कुल हमेशा उल्टा होता है। यज्ञ की महता प्रकाश डालते हुए शंकराचार्य ने कहा कि जिस परमात्मा ने इस संसार को बनाया उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। ईश्वर निर्माता व उपादान भी है। जगत बना सकता है लेकिन जगत बन नहीं सकता। मौके पर अश्वमेघ पीठाधीश्वर उपेंद्र पराशर जी महाराज, पूर्वमंत्री विजय गुप्ता, पूर्व विधायक राजन तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश मिश्र, भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ, मुखिया अवधेश कुशवाहा, अनुरंजन झा, संतोष जायसवाल, अनिल श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, संजीव शर्मा, जयकांत मिश्र, रजनीश झा, हेमनारायण झा, बुचुन तिवारी, संजय ठाकुर, प्रभात मिश्र, अंकुर चौधरी, अशोक सोनी, नप उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, मुखिया प्रभाकर मिश्र, इम्तियाज हक, शैलेश कुशवाहा, अमित कुमार, रौशन झा, राहुल कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.