Move to Jagran APP

दस वर्षो में भारत दुनिया के तीन टॉप देशों में होगा शामिल : राधामोहन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसान आगे बढ़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 08:02 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 08:02 AM (IST)
दस वर्षो में भारत दुनिया के तीन टॉप देशों में होगा शामिल : राधामोहन
दस वर्षो में भारत दुनिया के तीन टॉप देशों में होगा शामिल : राधामोहन

मोतिहारी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसान आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जय जवान-जय किसान और जय विज्ञान के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया है। श्री ¨सह शनिवार को ऐतिहासिक गांधी मैदान में किसान कुंभ को संबोधित कर रहे थे। कहा कि देश अनाज उत्पादन में रिकार्ड स्थापित किया है। जिसके कारण निर्यात के क्षेत्र में दो सौ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मछली पालन और फ्रुट प्रोडक्ट की दिशा में भी देश आगे की ओर बढ़ा है। विदेशों में भारत के बारे में लोगों की धारणा बदल चुकी है। भारत चार वर्ष पूर्व नवें स्थान पर था। आज पांचवे स्थान पर है। आने वाले 10 वर्षो में देश दुनियां के टॉप तीन देशों में शामिल होगा। कांग्रेस की सरकार जो 55 वर्षो में नहीं की वह 55 महीने ही मोदी सरकार ने कर दिखा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कभी किसी जाति विशेष की बात नहीं कही। उन्होंने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया। गांव-गांव में गरीबों को आंसू पोछने के लिए घरेलू गैस के कनेक्शन बांटे। गांव-गांव बिजली पहुंचाई व शौचालय बनाया। इसके पूर्व कर्ज माफी का सगुफा देकर चुनाव लड़ा जाता था। गरीब किसानों के कर्ज माफी के नाम पर भी घोटाले किए गए। हमारी सरकार ने गरीब किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये देने की घोषणा की है। जिससे देश पर 7.5 लाख करोड़ का बोझ आएगा। राज्य सरकारों से किसानों की सूची मांगी गई है। 31 मार्च तक किसानों को राशि भेज दी जाएगी। हमारी सरकार गरीब किसानों को समृद्ध बनाने में लगी है। कहा कि देश को मजबूत बनाना है तो महिला सशक्तिकरण करना होगा। कहा कि आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार ने 12 किसानों को पदमश्री से नवाजा गया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को बधाई देता हूं। संचालन प्रो. डॉ. अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथि राज्यपाल लालजी टंडन, केंद्रीय कानून व आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आगत अतिथियों को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक सचिन्द्र प्रसाद ¨सह, श्यामबाबू यादव, एमलसी बब्लू गुप्ता उर्फ राजेश कुमार, पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान, पूर्व एमएलसी रामजी शर्मा, नप की मुख्य पार्षद अंजु देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुप्ता, अखिलेश प्रसाद ¨सह, मोहिबुल हक, संजीव कुमार ¨सह, डा. लालबाबू प्रसाद, मदन ¨सह, धरनीधर मिश्र, कुलपति आरसी श्रीवास्तव, आयोजक बीपी भट्ट आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.