पीपरा में किशोरी ने गले में फंदा लगा की आत्महत्या
पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा थानाक्षेत्र के भरथुईया गांव में एक किशोरी द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना है।
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा थानाक्षेत्र के भरथुईया गांव में एक किशोरी द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना है। प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि किशोरी ने गले मे फंदा डाल आत्महत्या की है, ऐसी आशंका है। पुलिस ने किशोरी के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा है। घटना के कारणों की जांच कर रही है।
बताया गया है कि जगदेव राम की 15 वर्षीय पुत्री संगीत (काल्पनिक) की लाश उसके घर में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने लाश को उसके घर से निकाला। इसी के साथ घटना के कारणों की जांच शुरू हो गई है। प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि जगदेव के घर की माली स्थिति ठीक नहीं है। वे पुत्री की शादी को लेकर ¨चतित रहते थे। इस वर्ष उन्होंने अपनी पुत्री की शादी के लिए सामाजिक स्तर पर चर्चा शुरू कर दी थी। बेटी ने कुछ साल पहले पढ़ाई भी छोड़ दी थी। घटना के बाद गांव में अटकलें तेज हैं। हालांकि, गुरुवार की देर शाम तक परिजनों की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था।
थानाध्यक्ष, पीपरा,संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही वास्तविक स्थिति का खुलासा हो जाएगा।